शिवपुरी: शहर के कोतवाली क्षेत्र के नमो नगर में एक 22 के युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। शादी से लौटे बड़े भाई ने कमरे में छोटे भाई को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
नमो नगर के रहने वाले 22 साल के बंटी बाथम पुत्र रामबाबू बाथम का शव कमरे में लटका हुआ मिला था। उसने दुप्पट्टे से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। मुकेश बाथम ने बताया कि कि उसका छोटा भाई डिप्रेशन में था वह ग्वलियर सहित हैदराबाद में नौकरी कर चुका था लेकिन उसे नौकरी रास नहीं आई थी। इसके साथ ही उसके कान में भी कुछ खराबी आ गई थी। हालही में भाई के कान का ऑपरेशन कराया था। उसका भाई परेशान रह रहा था। आज सुबह जब वह एक शादी में शामिल होने के बाद लौटा तो घर के एक कमरे में उसका छोटा भाई बंटी दांत माजने की कह कर गया। उसी वक्त उसने कमरे की कुंदी लगाकर सुसाइड कर लिया। इसके बाद भाई की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली थी। कोतवाली प्रभारी विनय यादव का कहना है कि युवक के पास सुसाइड नोट नहीं मिला है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।

फांसी के फंदे पर लटका मिला 22 वर्षीय युवक का शव, डिप्रेशन का शिकार था मृतक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment