10 प्रकरणों की हुयी कांउंसलिंग 7 प्रकरणों में हुआ राजीनामा
शिवपुरी: स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र के शिविर में सुनवाई योग्य 10 प्रकरणों में से 7 में राजीनामा कराने में सफलता प्राप्त हुई !समझौता न हो पाने वाले 3 प्रकरण महिला प्रकोष्ठ को वापस कर दिए गए।वही 2 केसों मे एक पक्ष ही उपस्थित हुआ। शिवपुरी पुलिस कप्तान रघुवंश सिंह भदौरिया की पहल और निर्देशन में चलाए जा रहे परिवार परामर्श के शिविरों में आपसी समझौतों कराकर परिवारों को टूटने से बचाने का अनुकर्णीय काम जिला पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र के द्वारा सफलता पूर्व किया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित इस माह के शिविर में 7 प्रकरणों में , समझौते की उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।इस शिविर का रोचक प्रकरण एक ऐसे पति पत्नी का था जो डेढ वर्ष से अलग रह रहे थे । दोनों ही युवा थे और पिछोर क्षेत्र के रहने वाले थे। लडकी विगत डेढ साल से मायके मे रह रही थी। पत्नी के अनुसार उसके पति का अन्य महिलाओं से चक्कर था जिसके कारण वह घर से गायब रहता था। परामर्शदाताओं की समझाइश के बाद पति-पत्नी के मन से सारे दुराग्रह निकले और दोनों मे समझौता हो गया। पति पत्नी वही से एक साथ घर चले गये।

परिवार परामर्श केंद्र की पहल पर डेढ साल से अलग रहे दंपति में हुई सुलह / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment