Press "Enter" to skip to content

शराब पीने और जुआ खेलने से रोकने पर पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकला, एसपी से कार्रवाई की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के फिजिकल थाना क्षेत्र की संजय कॉलोनी की रहने वाली एक महिला अपनी दो मासूम बच्चियों और पिता को लेकर शनिवार को एसपी ऑफिस पहुंची। यहां महिला ने पति और ससुर के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की फरियाद एसपी से लगाई। एसपी ऑफिस से महिला का आवेदन फिजिकल थाने फॉरवर्ड कर महिला को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

शराब पीने और जुआ खेलने से रोकने पर पति ने मारपीट कर घर से निकाला

जानकारी के अनुसार पूजा पत्नी चंदन खटीक निवासी संजय कॉलोनी थाना फिजिकल ने बताया कि उसका पति चंदन ऑटो ड्राइवर है जो ऑटो चलाकर जितना भी पैसा कमाता है उसे शराब और जुएं में उड़ा देता है।शराब पीने और जुआ खेलने से रोकने पर पति उसके साथ मारपीट करता‌ था। 2 दिन पहले भी पति ने शराब के नशे में उसके साथ जमकर मारपीट की जब घटना की रिपोर्ट करने फिजिकल थाने जा रही थी इस दौरान पति उसे बच्चों समेत मायके छोड़ आया। पीड़िता ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर पति और ससुर के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!