शिवपुरी: बागेश्वर धाम से अपनी बेटी की ससुराल सतनबाड़ा लौट कर आई एक 65 वर्षीय महिला को किसी अज्ञात भारी वाहन ने कुचल दिया। जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बुजुर्ग महिला का शव आज शनिवार की सुबह 6 बजे सतनबाड़ा तिराहे पर पड़ा मिला था। पुलिस ने मर्ग का मामला दर्ज कर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने के उपरान्त शव परिजनों के सुपुर्द कर अज्ञात भारी वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक़ सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के इंदरगढ़ की रहने वाली 65 वर्षीय सोमवती सोलंकी पत्नि स्व. रमेश सोलंकी आज सुबह बागेश्वर धाम के दर्शन कर अपनी सतनबाड़ा की रहने वाली बेटी के घर आने के लिए उतरी थी। शायद, इसी दौरान बुजुर्ग महिला को हाइवे पर किसी अज्ञात भारी वाहन ने कुचल दिया था।
बता दें कि बुजुर्ग महिला का शव हाइवे पर लावारिश हाल में पड़ा हुआ था। इसी दौरान सड़क पर अज्ञात मृत महिला की सूचना बुजुर्ग महिला के दामाद शिशुपाल पुत्र महेन्द्र सिह पवैया (38) को लगी थी। इसके बाद शिशुपाल पवैया सतनबाड़ा तिराहे पर पहुंचा जहां उसने अज्ञात बुजुर्ग महिला की शिनाख्त अपनी सास सोमवती सोलंकी के रूप में की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात भारी वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

बागेश्वर धाम से लौटी महिला बेटी की ससुराल जा रही थी, रास्ते में अज्ञात वाहन ने कुचला, हुई मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment