शिवपुरी: जिले की मगरौनी पुलिस चौकी क्षेत्र के केरूआ गांव में एक महिला को निर्वस्त्र कर लाठी डंडों से बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। महिला के साथ उसके जेठ जेठानी और एक अन्य युवक ने निर्वस्त्र कर लाठी डंडों से बेरहमी से मारपीट की है। पीड़िता ने बताया कि उसने घटना की शिकायत मगरौनी पुलिस चौकी में पहुंचकर दर्ज कराई लेकिन यहां कार्रवाई के नाम पर उससे और उसके पति से एक आरक्षक ने ढाई हजार रुपए वसूल लिए लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।शनिवार को पीड़िता ने अपने पति के साथ इस मामले की शिकायत एसपी ऑफिस पहुंचकर दर्ज कराई जिस पर पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
मायके में चुगली करने की बात पूंछने पर निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा
जानकारी के अनुसार जयमाला वघेल निवासी कैरूआ ने बताया कि मायके में झूठी बातें बनाकर चुगली करने की बात पूंछने पर जेठ भागचंद्र बघेल,जेठानी ज्योति बघेल और श्रीकांत राजपूत ने घर में घुसकर लाठी डंडों से उसके साथ बेरहमी से मारपीट की है। मारपीट की इस घटना में उसे दोनो हाथो, दोनो पैर, गर्दन, पैरो की जांघ, तथा पेट तथा सिर में गंभीर प्रकार की चोटे आई है तथा सिर में तथा पैर में कई जगह नीले गहरे निशाल पड़े होकर खून निकला है।भागचंद ने सिर में डण्डा मारा जिससे उसका सिर फट गया तथा भागचंद्र, एवं उसकी पत्नि तथा श्रीकांत राजपूत ने पैरो की जांघो में उसे निर्वस्त्र कर लाठियों से मारपीट की जिससे उसके शरीर में जगह-जगह चोटें होकर सिर में टांके आये है। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है।







Be First to Comment