शिवपुरी: जिले के पिछोर अनुविभाग की खनियाधाना तहसील परिसर में शुक्रवार-शनिवार की रात अज्ञात लोगों ने डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। सुबह जैसे ही इसकी सूचना प्रशासन को मिली तो तत्काल प्रतिमा को हटवाकर मूर्ति को अपने कब्जे में ले लिया। प्रतिमा हटाए जाने के विरोध में मौके भीम आर्मी सहित अन्य लोग एकत्रित हो गए। प्रतिमा तहसील परिसर में पुनः स्थापित करने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना मिलते ही खनियाधाना थाना सहित आस-पास के थानों की पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभाला गया। इसके बावजूद भीम आर्मी के लोग लगातार प्रतिमा तहसील परिसर में स्थापित करने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक बीती रात कुछ अज्ञात लोगों ने खनियाधाना कस्बे की तहसील परिसर के वाहन पार्किंग स्थल पर डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को कच्चे चबूतरे को बनाकर स्थापित कर दिया गया। आज शनिवार की सुबह तहसील परिसर में डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित होने की सूचना पर खनियाधाना तहसीलदार कैलाश चंद्र शुक्ला, नायब तहसीलदार प्रमोद तोमर ने खनियाधाना थाना प्रभारी अशोक बाबू शर्मा की मौजूदगी में नगरपालिका के सहयोग से प्रतिमा को हटाबा कर कब्जे में लिया। इसके बाद अचानक से मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई और प्रतिमा को उसी स्थान पर स्थापित किये जाने की मांग को लेकर हंगामा करने लगी। भीड़ में महिला सहित बच्चे भी शामिल हुए। हंगामे के दौरान भीड़ ने तहसीलदार मुर्दाबाद और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए।
भीम आर्मी के लोगों का कहना था कि जिन लोगों ने प्रतिमा को स्थापित किया है पुलिस उन लोगों का पता लगाकर उन पर कार्रवाई करें लेकिन अब मूर्ति स्थापित हो गई है तो प्रतिमा को वहीं स्थापित रहने दिया जाए। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों का कहना था कि प्रतिमा स्थापित करने से पहले स्वीकृति ली जाती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
बता दें कि हंगामे को देख मौके पर पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा सहित अन्य थानों की पुलिस भी पहुंच गई। इसके बावजूद भीम आर्मी के लोग तहसील परिसर में प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं।

तहसील परिसर में अज्ञात ने अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित की, सुबह प्रशासन ने हटवाई, भीम आर्मी का हंगामा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment