शिवपुरी: जिले के इंदार थाना क्षेत्र के श्रीपुरचक नर्सरी के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2 बाइक सवार इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर हालत के चलते एक घायल को ग्वालियर रेफर किया गया है।
एक फलदान तो दूसरी बाइक सवार तेरहवीं में शामिल होकर लौट रहे थे.
मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की शाम रन्नौद-खतौरा मार्ग पर श्रीपुरचक के पास दो बाइकों की आपस मे जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में तेरहवीं में शामिल होकर लौट रहे एक बाइक पर सवार हरवीर पुत्र नंदा जाटव निवासी रन्नौद पगरा गांव के रहने वाले महेंद्र पुत्र मिश्रीलाल जाटव की मौत हो गई जबकि विजय जाटव गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं दूसरी बाइक पर सवार देवीलाल पुत्र सत्तूराम जाटव (30) निवासी गाजीपुर की मौत हो गई जबकि हरिराम जाटव को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज से ग्वालियर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक देवीलाल जाटव रामगढ़ से फलदान में शामिल होकर लौट रहे थे तभी ये हादसा हो गया। एक साथ 3 लोगों की मौत की खबर से मृतकों के परिजनों में मातम पसर गया है। इंदार थाना पुलिस ने 3 लोगों के शवों का पोस्टमार्टम करा कर जांच शुरू कर दी है.

शिवपुरी में भीषण सड़क हादसा: 3 की मौत 2 घायल खून से लाल हुई सड़क / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment