भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनता के सुझाव जानने के लिए मिस कॉल मोबाइल नंबर 9090902024 लॉन्च किया
शिवपुरी। आगामी मिशन 2024 लोकसभा चुनाव की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा विकसित भारत-मोदी की गारंटी भाजपा के संकल्प पत्र के लिए अपना सुझाव भेजेंने के लिए 9090902024 पर मिस्ड कॉल नंबर को लांच किया है सभी प्रबुद्ध जन एवं सर्व समाज के लोग मिस कॉल कर कर अपने सुझाव भेज सकते हैं ताकि उन पर पार्टी नेतृत्व विचार कर सकेगा। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने एक निजी होटल में प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से चर्चा करते हुए कही। इस दौरान कोलारस विधायक महेंद्र यादव, शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन, उपाध्यक्ष पवन जैन, ओमप्रकाश खटीक व जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष ने बताया ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जिले के समस्त मंडल अध्यक्षों बूथ अध्यक्ष पन्ना प्रमुख समस्त पदाधिकारी के साथ-साथ मोर्चा के समस्त पदाधिकारी प्रत्येक बूथ पर जाकर लोगों से मिस्ड कॉल कर कर लोगों के अधिक से अधिक सुझाव भिजवाए ताकि केंद्रीय नेतृत्व उन पर विचार करें और विकसित भारत का जो सपना प्रधानमंत्री ने अपने हाथों में लिया है वह इसी अभियान के तहत पूरा करेंगे जो सुझाव मिस्ड कॉल के माध्यम से आएंगे उन पर पूर्ण रूप से विचार किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा लोगों के सुझाव संकल्प पत्र के लिए मिस्ड कॉल नंबर लांच किया गया है। जिसको युवाओं महिलाओं किसानो एवं आम नागरिक प्रबुद्ध जन के बीच संपर्क करते हुए लोगों से मिस्ड कॉल करवा कर सर्व समाज को जोड़कर इस अभियान को अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक ले जाएं। भाजपा मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मोबाइल नंबर 9090902024 पर मिस्ड कॉल करना और सभी उपस्थित लोगों से मिस्ड कॉल के माध्यम से अपना सुझाव जमा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 1 मार्च को प्रदेश भाजपा कार्यालय में ‘विकसित भारत मोदी की गारंटी‘‘अभियान को प्रदेश में आधिकारिक लांच किया गया है। अब सभी जिलों में प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से ‘‘विकसित भारत: मोदी की गारंटी आकांक्षा संग्रहण‘‘ अभियान को लांच किया जा रहा है।सुझाव पेटी, मिस्ड कॉल और नमो एप के माध्यम से जनता अपने सुझाव पार्टी को दे सकती है। भाजपा लोकसभा चुनाव-2024 के संकल्प पत्र हेतु एक करोड़ से अधिक लोगों से सुझावों को आमंत्रित कर रही है।
शिवपुरी गुना को मिली बड़ी सौगात एयरपोर्ट बनाने 90 करोड़ मंजूर
जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी और गुना को बड़ी सौगात दी है,अब शिवपुरी-गुना में 45-45 करोड़ से एयरपोर्ट विकसित होंगे।
नागरिक विमानन मंत्रालय, क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को प्रोत्साहित करने और क्षेत्र के लोगों के लिए हवाई यात्रा को किफायती बनाने के लिए ‘उड़ान’ योजना के तहत गुना और शिवपुरी हवाई अड्डों का विकास करेगा।
इंडिया ने कहा कि जब जहां हवाई अड्डे तैयार हो जाएंगे तब 19 सीटर का प्लेन रूट शिवपुरी और भोपाल के बीच में भी हम लोग जल्द से जल्द शुरू करेंगे। शिवपुरी और भोपाल सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को शिवपुरी और भोपाल के बीच सीधी हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी। यात्रियों की निर्बाध आवाजाही के अलावा, इससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधि को बढ़ाने के लिए व्यापार,वाणिज्य और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

विकसित भारत मोदी की गारंटी के लिए 2024 लोकसभा चुनाव में संकल्प पत्र के लिए अपने सुझाव मिस कॉल कर भेजे: जिलाध्यक्ष राजू बाथम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News





Be First to Comment