शिवपुरी: शहर के नीलगर चौराहे पर खराब सड़क के चलते एक लोडिंग वाहन के पलट जाने के बाद लगे जाम से बाइक सवार युवक ने एक ऑटो चालाक पर थप्पड़ बरसा दिए। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। इस मामले में देहात थाना पुलिस ने ऑटो चालाक और बाइक सवार युवक की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार पुरानी शिवपुरी का नीलगर चौराहा पर वाहन खराब नाली में पहिया धसने के चलते पलट गया था। इसके चलते जाम के हालात बन गए थे।इसी बीच नीलगर चौराहे के रहने वाले ऑटो चालाक नाजिर खान (40) पुत्र नबाब खान और पुरानी शिवपुरी कुशवाह मोहल्ला के रहने वाले बाइक चालाक नीरज कुशवाह (19) पुत्र मुरारी लाल कुशवाह के बीच जल्द निकलने को लेकर मुंहवाद हो गया। इससे भड़के नीरज कुशवाह ने बाइक से उतरकर ऑटो चालाक नाजिर खान की मारपीट कर दी।हालांकि मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बाइक चालक को समझाबुझा कर रवाना किया। इसके बाद लोगों ने पलटे ऑटो को सीधा कर मौके से रवाना कराया।

लोडिंग ऑटो और बाइक चालक के बीच सरेराह दे दनादन विडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment