Press "Enter" to skip to content

ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हादसे में 2 युवक हुए गंभीर रूप से घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर कस्बे के पास एक ट्रैक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।
घायल युवक सुनील आदिवासी निवासी गजौरा ने बताया कि वह बुधवार की देर शाम को अपने साथी गोविंद आदिवासी के साथ बाइक से पिछोर से अपने घर गजौरा जा रहा था इसी दौरान पिछोर कस्बे के पास एक ट्रैक्टर चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!