Press "Enter" to skip to content

मार्शल कार मे 20 पेटी देशी शराब सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार, एक फरार / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी के रन्नोद थाना पुलिस ने 20 पेटी देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. एक आरोही फरार है जिसकी तलाश की जा रही है.

रन्नोद थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि 5 तारीख को रात्रि मे गस्त के दौरान सूचना मिली कि मघना तरफ से एक सिल्वर कलर की मार्शल जिसका नंबर RJ20 U 0610 है जिसमें शराब की पेटियाँ भरी है. जो रन्नौद तरफ को आ रही है। मथना घाटी पर चेकिंग लगाई गई करीब दस मिनट बाद मघना तरफ से एक चार पहिया वाहन आता दिखा जिसे रोका तो चालक के बगल में बैठा एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया मार्शल जिसका नंबर RJ20U0610 के चालक से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रामबाबू पुत्र ग्यारसी परिहार उम्र 40 साल निवासी ग्राम बघारी थाना मायापुर का होना बताया मार्शल को चेक किया तो 20 पेटी देशी मदिरा मसाला की कुल शीलबंद 1,000 क्वाटर ( 180 लीटर) कीमती 90,000 रूपये की मिली आरोपी से शराब रखने के संबंध में लायसैन्स चाहा गया तो उसके पास कोई लायसेन्स नही मिला अवैध शराब होने से 20 पेटी देशी मदिरा मसाला एवं मार्शल क्र. RJ200610 को जप्त किया जाकर आरोपी रामबाबू परिहार को गिरफ्तार किया गया है। भागे हुए आरोपी गोपाल लोधी की तलाश की जा रही है। आरोपी रामबाबू परिहार व गोपाल लोधी के विरुद्ध थाना रन्नौद पर अपराध क्र. 42 / 24 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का कायम किया गया है।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी रन्नौद उनि अरविन्द सिंह चौहान, सउनि ब्रजमोहन सैलर, सउनि संदीप कुजूर, प्रआर 545 विजय कटारे, प्रआर 198 अख्तर खान, आर. 930 मंजीत मलिक, आर. 716 दीपक सिंह तोमर, आर. 1086 राजवीर, आर. 191 वकील, आर. 846 महेश पटेलिया, आर. 524 गौरीश आर. चा. 383 रनवीर सिंह यादव की सराहनीय भूमिका रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!