शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत NH 27 पर बुधवार की दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई गई। जिससे बाइक पर सवाल दो युवक घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची अमोला थाना पुलिस ने घायलों अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत के चलते एक युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया। बताया जा रहा है की बाइक सवार दोनों युवक शराब के नशे में धुत्त थे जिस कारण उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई।
जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में भर्ती शहर के शंकरपुर झींगुरा के रहने वाले विजय विश्वकर्मा ने बताया कि वह और उसका भतीजा सुक्का बाइक पर सवार होकर ससुराल करैरा जा रहा था। बाइक सुक्का चला रहा था। इसी दौरान अमोला थाना क्षेत्र के कुशवाह ढाबा के पास उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुआ है और वही उसके भतीजे को मामूली चोटे आई हैं। बता दे कि घायल को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

NH 27 पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, 2 घायल, ससुराल जा रहे थे बाइक सवार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment