Press "Enter" to skip to content

अवधेश कुमार सिंह तोमर होंगे विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पोहरी, आदेश जारी / Shivpuri News

शिवपुरी। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार पोहरी अनुभाग में विकासखंड शिक्षा अधिकारी के रिक्त पद पर गाजीगढ़ हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य अवधेश कुमार सिंह तोमर को पदस्थ किया गया है। दरअसल एमपी बोर्ड परीक्षाओं में अनियमितताएं पाए जाने की शिकायत पर ग्वालियर कमिश्नर ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी पोहरी मोतीलाल खंगार को निलंबित कर दिया था। जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ ने 4 मार्च को जारी आदेश में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी पोहरी का प्रशासनिक प्रभार गाजीगढ़ हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य अवधेश कुमार सिंह तोमर को सौंपा है।
श्री तोमर इससे पहले बैराड़ संकुल के प्राचार्य रह चुके हैं। जो अपनी प्रशासनिक कार्य कुशलता के लिए जाने जाते हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!