Press "Enter" to skip to content

सड़क हादसा: बाइक सवार एक शख्स की पुलिया से गिरने से मौत, एक महिला हुई गंभीर रूप से घायल बमरा-टौरिया मार्ग की घटना / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बमरा-टौरिया मार्ग पर मंगलवार रात करीब 2 ढाई बजे पुलिया से एक बाइक नीचे गिर गई। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के पुत्र सुल्तान यादव निवासी पटौरी ने बताया कि उसके पिता लाखन यादव और पुष्पा शर्मा निवासी चिलावत बमरा में एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से लौट रहे थे इसी दौरान बाइक बमरा-टौरिया मार्ग पर पुलिया में गिर गई जिससे उसके पिता लाखन यादव की मौत हो गई जबकि महिला पुष्पा शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!