शिवपुरी। मध्यप्रदेश बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ निवेदिता शर्मा के आकस्मिक निरीक्षण में मिली अनियमितताओं के बाद शहर के मनीयर क्षेत्र में संचालित एसएनवी पब्लिक स्कूल पर मान्यता समाप्ति की तलवार लटक गई है। जांच समिति की रिपोर्ट और जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिवेदन के बाद जिला कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने एसएनवी पब्लिक स्कूल के संचालक को इस मामले में 7 दिन में जवाब प्रस्तुत करने का नोटिस दिया है। नोटिस के अनुसार संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने पर स्कूल की मान्यता समाप्त की जाएगी।
बिना मान्यता के संचालित किया जा रहा था हॉस्टल:
दरअसल 24 फरवरी 2024 को मध्यप्रदेश बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डॉक्टर निवेदिता शर्मा ने शहर के मनियर क्षेत्र में संचालित एसएनबी पब्लिक स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया था। इस निरीक्षण के दौरान तमाम गंभीर अनियमितताएं सामने आई थीं। स्कूल में नियम विरूद्ध हास्टल संचालित करने से लेकर सत्यता छिपाने, आवासरत बच्चों को वहां से भगाने सहित अभिलेख उपलब्ध न कराने की स्थिति के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर यहां के कुछ कक्षों को सील कर दिया था। इस मामले में अब कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने कार्रवाई करते हुए उक्त स्कूल की मान्यता समाप्त करने की कवायद शुरू कर दी है। स्कूल संचालक मदन लाल राठौर को नोटिस जारी किया है जिसमें सात दिन में जवाब प्रस्तुत करने का हवाला देते हुए स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि क्यों न आपके विद्यालय की मान्यता समाप्त की जाए।
जांच समिति ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी रिपोर्ट:
बता दें कि इस मामले में आयोग सदस्य के निरीक्षण के बाद जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़ ने प्राचार्य उमावि सेसई सड़क मुकेश मेहता व प्राचार्य उमावि क्रमांक-2 अर्चना शर्मा के नेतृत्व में जांच दल गठित किया था। जांच दल ने भी इस मामले में जो प्रतिवेदन सौंपा है उसमें गंभीर अनियमितताएं पाए जाने का हवाला दिया है। ऐसे में अब नोटिस की समयावधि पूरी होने के उपरांत उक्त स्कूल की मान्यता समाप्त होने की संभावना बढ़ गई है।

SNV पब्लिक स्कूल की मान्यता होगी समाप्त! कलेक्टर ने दिया नोटिस 7 दिन में देना होगा जवाब / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment