शिवपुरी: जिले में एक युवक के साथ बर्बरता का हैरान कर देने वाला मामले सामने आया है। जहां 3 युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक का अपहरण किया। इसके बाद एक बर्फ फैक्ट्री में युवक को बंधक बना कर उसे कई घंटों तक बर्फ की सिल्ली पर लिटाया उसके साथ मारपीट की और मुंह पर पेशाब कर दिया। युवक के अपहरण के दौरान आरोपियों ने मारपीट की विडियो भी बनाई जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित ने अपने साथ हुई बर्बरता की शिकायत शुक्रवार को शिवपुरी जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी को दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
आरोपियों ने मारपीट का केस वापस लेने युवक के साथ की बर्बरता:
जानकारी के अनुसार एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराते हुए युवक ने बताया कि वह ग्राम थनरा थाना दिनारा का निवासी होकर करैरा में हाल निवास कर खेती का काम करता है। दिनांक 29 जनवरी 2024 को धर्मेन्द्र यादव,आकाश यादव,और सौरभ यादव ने उसके साथ गाली-गलौच कर शराब के लिए पैसे मांगे, और मारपीट की,जिससे वह घायल हो गया। जिसकी रिपोर्ट उसने करैरा थाने में की जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था।
बर्फ की सिल्ली पर लिटाया मुंह पर किया पेशाब:
पीड़ित ने बताया कि पुलिस थाने में केस दर्ज होने के बाद आरोपी धर्मेन्द्र,आकाश और सौरभ अपनी कार में अन्य साथियों के साथ आया और जबरदस्ती उसका अपरहण करके आकाश यादव की बर्फ फैक्ट्री कारोठा पर ले गए। जहां रातभर उसे बंधक बनाकर रखा। इस दौरान करीब 4 घंटे तक उसे बर्फ की सिल्ली पर लिटाकर मारपीट और पैर छिलवाए उसके बाद आरोपियों ने उसके मुंह पर पेशाब किया।आरोपी रात भर उस पर पूर्व में दर्ज कराई गई एफआईआर को निरस्त कराने का दबाव बनाते रहे। रातभर कहते रहे कि अब यदि कोई कार्यवाही की तो जान से मारकर फेंक देंगे, देख तेरा यह हमनें, सभी मिलने वालों को तथा अन्य लोगों को सबक सिखाने के लिए यह वीडियों भी बनाया है,जो अब वायरल हो चुका है। रात भर बंधक बनाने के बाद दूसरे दिन आरोपी उसे मुंगावली तिराहे पर पटक कर चले गए। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

दबंगों ने पार की हैवानियत की हदें युवक को अगवा करके पीटा, बर्फ की सिल्ली पर लिटाया मुंह पर किया पेशाब / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment