शिवपुरी: जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद शिवपुरी द्वारा पर्यटन स्थल भदैया कुण्ड पर सिंगल गेट प्रवेश एवं पार्किंग सहित 03 वर्ष की अवधि के लिए संचालन हेतु प्रतिमाह किराये पर ठेका पद्धति के आधार पर दिया जा रहा है। इच्छुक व्यक्ति, व्यवसायी, फर्म, निविदा प्रक्रिया में दी गई शर्तों के अधीन भाग ले सकते है।
जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद शिवपुरी के नोडल अधिकारी ने बताया कि निविदा प्रपत्र को 20 फरवरी से 05 मार्च तक 2 हजार रूपये के डिमांड ड्राफ्ट के साथ नोडल अधिकारी जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद शिवपुरी के पक्ष में तैयार कर प्राप्त किया जा सकता है तथा 6 मार्च को निविदाएं दोपहर 2 बजे तक जमा की जा सकती हैं। सील बंद प्राप्त निविदाएं सक्षम प्राधिकारी द्वारा उसी दिन दोपहर 3 बजे उपस्थित व्यक्तियों अथवा उनके प्रतिनिधियों के समक्ष कार्यालय डीएटीसीसी कलेक्टर परिसर, शिवपुरी में निविदाएं खोली जाएगी। भदैयाकुण्ड शिवपुरी स्थल सिंगल गेट प्रवेश एवं पार्किंग सहित 03 वर्ष हेतु प्रतिमाह किराये के आधार पर संचालन एवं संधारण के कार्य का न्यूनतम मासिक किराया 26 हजार तथा अमानत राशि के रूप सुरक्षा निधि 1 लाख रुपए रखी गई है।
इच्छुक व्यक्ति, संस्था, फर्म द्वारा निविदा एवं कार्य से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं शर्ते कार्यालयीन दिवस में कार्यालयीन समय में कार्यालय जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद कलेक्ट्रेट परिसर शिवपुरी तथा shivpuri.nic.in पर देखी जा सकती है।

भदैया कुण्ड पर सिंगल गेट प्रवेश एवं पार्किंग के संचालन हेतु इच्छुक व्यक्ति, व्यवसायी, फर्म से निविदा आमंत्रित / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment