शिवपुरी: शहर में आज शनिवार को झमाझम बारिश होने से शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गई। बता दें शुक्रवार से ही मौसम लगातार बिगड़ता ही जा रहा है। शुक्रवार की शाम हल्की बारिश देखने को मिली थी। इसके बाद शनिवार की रात रुक रुक के बारिश होती रही हालांकि सुबह सूरज के निकलने राहत के आसार नजर आए थे लेकिन दोपहर के बाद बादलों ने आसमान पर ढेरा डालना शुरू कर दिया था।
इसके बाद दोपहर तीन बजे एकाएक तेज आंधी के साथ शहर में अंधेरा छाने के साथ तेज बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। शहर में करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश के चलते शहर सड़क बारिश के पानी से लबालब हो गई थी। बता दें कि बारिश के बादलों की घटा इतनी काली थी कि वाहन चालकों वाहनों की हेडलाइट जलानी पड़ी थी।
अंचल में बारिश के साथ गिरे ओले
शिवपुरी शहर में तेज बारिश हुई लेकिन अंचल में कई जगह तेज बारिश के साथ मोटे-मोटे ओले गिरे है। जानकारी के मुताबिक शिवपुरी जनपद की हातोद पंचायत, कोटा पंचायत क्षेत्र के गांव में करीब 15 मिनिट तक बारिश के साथ ओले गिरे हैं।
करैरा अनुनिभाग के टोडा करैरा, निचरोली, टीला बडौरा सेतई, दवरा, प्राणपुरा, छितिपुर, कुचलोंन, बेसौरा गांव में भारी ओलावृष्टि हुई है वहीं नरवर के सोनहर सहित अनेक गांव में भी ओलावृष्टि हुई है। इससे किसानों की खेत में खड़ी और पकी रखी सरसों और मसूर की फसल को नुकसान हुआ है।
वहीं खेतों में खड़ी गेहूं और घनिया की फसल को भी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आने से मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने शिवपुरी सहित ग्वालियर, जबलपुर-उज्जैन समेत 21 जिलों में ओले-बारिश का आज शनिवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

शहर में झमाझम बारिश, अंचल में ओलावृष्टि: खेतों में बिछी सफेद चादर, किसानों का हुआ भारी नुकसान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment