Press "Enter" to skip to content

राहुल गांधी का शिवपुरी दौरा, कल शिवपुरी में निकलेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा, पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर, एसपी ने दी जानकारी / Shivpuri News

शिवपुरी: 3 मार्च को राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय के साथ शिवपुरी पहुंचने वाले है। इसकी तैयारियां करने में प्रदेश सहित जिला स्तरीय कांग्रेस के नेता जुटे है। इसके अलावा प्रशासन ने राहुल गांधी की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं।

राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। आज पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने जिले के जिस मार्ग से राहुल गांधी होकर गुजरेंगे उन मार्ग के आसपास नो फ्लाई जॉन घोसित कर दिया है।

जारी आदेश के मुताबिक़ मोहना से सुभासपुरा, सुभाषपुरा से सतनबाड़ा, सतनबाड़ा से शिवपुरी, शिवपुरी से कोलारस, कोलारस से बदरवास, बदरवास से अटलपुर तक 130 किलोमीटर मार्ग और उसके इर्दगिर्द नो फ्लाई जॉन घोषित किया है। इसके चलते कोई भी ड्रोन,पैराग्लाइंडिंग, हॉट एयर बलून और अन्य प्रकार के हवाई जहाज, हैलीकॉप्टर आदि उड़ान नहीं भर सकते हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!