Press "Enter" to skip to content

एस एन व्ही पब्लिक स्कूल अवैध हॉस्टल संचालन मामले में अब तक कार्यवाही नहीं, छात्रवृत्ति घोटाले की तरह क्या इस बार भी बच जाएगा स्कूल संचालक / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के मनियर इलाके में स्थित एसएनबी पब्लिक स्कूल में अवैध हॉस्टल संचालन के मामले में एक सप्ताह का समय गुजर जाने के बाद भी शिक्षा विभाग स्कूल संचालक और स्कूल पर कोई कार्यवाही नहीं कर सका है। जबकि बाल संरक्षण आयोग की सदस्य द्वारा इस मामले में स्कूल संचालक पर एफआईआर और स्कूल पर कार्रवाई करने के निर्देश शिक्षा विभाग को जारी किए थे। स्कूल संचालक और स्कूल पर कार्यवाही नहीं होना कहीं ना कहीं स्कूल संचालक की शिक्षा विभाग से मिली भगत को उजागर कर रही है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि इससे पहले भी स्कूल संचालक ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मिली भगत कर छात्रवृत्ति घोटाले के बड़े मामले को दबा दिया था। हालांकि अवैध हॉस्टल संचालन और छात्रवृत्ति घोटाले का मामला शिवपुरी जिला कलेक्टर के संज्ञान में आ चुका है।
बाल संरक्षण आयोग ने पकड़ा था स्कूल में अवैध हॉस्टल:
शिवपुरी शहर के मनियर क्षेत्र में एसएनवी पब्लिक स्कूल में अवैध रूप से हॉस्टल संचालित करने की शिकायत मध्य प्रदेश बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ निवेदिता शर्मा को मिली थी जिस पर उन्होंने अपनी टीम के साथ स्कूल पर छापा मारा था। जिसके बाद स्कूल में अवैध हॉस्टल संचालक का खुलासा हुआ था। इस दौरान तहकीकात में ज्ञात हुआ था कि स्कूल में करीब 100 से अधिक छात्रों का बिना मान्यता के हॉस्टल संचालित किया जा रहा था। छापामार कार्रवाई की खबर लीक होने से स्कूल संचालक ने हॉस्टल से छात्रों को गायब कर दिया था।जिस पर बाल संरक्षण आयोग की सदस्य ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूल संचालक और स्कूल पर कार्यवाही के निर्देश दिए थे।
लेकिन एक सप्ताह गुजर जाने के बाद भी शिक्षा विभाग स्कूल संचालक और स्कूल पर कोई कार्यवाही नहीं कर सका है। वहीं अब मामला कलेक्टर के संज्ञान में आने पर देखने वाली बात होगी कि अब स्कूल संचालक पर स्कूल पर क्या कार्रवाई होती है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!