Press "Enter" to skip to content

सावधान ! बिना OTP के खाते से उड़ा लिए 1 लाख 11 हजार रुपए, साइबर ठगों के नये तरीके से पुलिस भी हैरान / Shivpuri News

शिवपुरी जिले में साइबर ठगों का नया कारनामा सामने आया है। ये कारनामा ऐसा है कि आप उसके बारे में जानकर चौंक जाएंगे। शातिर साइबर ठगों ने बिना किसी ओटीपी नंबर के खाते से लाखों रुपये उड़ा लिये। शातिरों के इस कारनामे से पुलिस भी हैरान है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

फोन कर दी खाता बंद होने की जानकारी:
जानकारी के मुताबिक कैलाश नारायण पुत्र हल्दूराम कुशवाह निवासी ग्राम छार जिला शिवपुरी ने पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर को शिकायत करते हुए बताया कि 28 फरवरी 2024 की रात करीब 10 से 11:00 बजे के बीच उसे एक अंजान मोबाइल नंबर 7363011864 से फोन आया और बोला कि गया तुम्हारा खाता बंद होने वाला है, आप अपनी जानकारी दे दो। तो मैंने कहा कि खाता बंद होता है तो होने दो मैं सुबह बैंक जाकर देख दूंगा। फिर मैंने फोन काट दिया और उसके बाद मेरे मोबाइल पर 4 से 5 ओटीपी आयी जिन्हें मैंने मोबाइल से डिलीट कर दिया।फिर रात्रि लगभग 11 से 12 बजे के बीच में मेरे करंट अकाउंट से सेविंग अकाउंट में 111000 की राशि ट्रांसफर की गई। फिर सेविंग अकाउंट से युक्त राशि को दूसरे खातों में ट्रांसफर किया गया इस प्रकार साइबर ठगों द्वारा उसके साथ 111000 की ठगी की गई। पीड़ित ने शिकायत बैंक मैनेजर समेत पुलिस थाने में दर्ज कराई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!