Press "Enter" to skip to content

सड़क पर खड़े लोडिंग वाहन में घुसी तेज रफ्तार कार 5 घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के अछरोनी गांव में आज शुक्रवार सुबह सड़क किनारे खड़ी एक लोडिंग वाहन में पीछे से एक तेज रफ्तार कार घुस गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह लोडिंग वाहन को कई फीट तक घसीटते अपने साथ ले गई। इस घटना में कार सवारों को चोट आई है। बताया गया है दुर्घटना के बाद कार सवार मौके से अन्य वाहन में सवार होकर उपचार के लिए निकल गए।

जानकारी के मुताबिक अछरौनी गांव में व्यापारी सुनील जैन के घर के बाहर खड़ी उनकी बोलेरो पिकअप लोडिंग वाहन में अर्टिगा कार (MP07ZJ3095) पीछे से टकरा गई थी। लोडिंग वाहन की टक्कर के साथ ही कार लोडिंग वाहन को घसीटते कई फीट तक अपने साथ ले गई और एक दीवार में टकराने के बाद थम गई।

जानकारी के मुताबिक कार सवार करैरा के रहने वाले बताए गए हैं। जो जबलपुर में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। खनियाधाना थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!