Press "Enter" to skip to content

सरपंच पर जानलेवा हमले के आरोपी 15-15 हजार के इनामी दो सगे भाइयों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की ग्राम पंचायत सूंढ के सरपंच पर पिस्टल से जानलेवा हमला करने वाले 15-15 हजार के इनामी दो बदमाश भाइयों को शुक्रवार को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी कोतवाली विनय यादव ने बताया कि  17 फरवरी की रात एक वैवाहिक कार्यक्रम में शिवपुरी जनपद के सूंड पंचायत के 27 वर्षीय सरपंच संजय रावत के भाई कपिल रावत के साथ हुए विवाद के बाद सरपंच पति प्रभात रावत व उसके 2 भाई प्रकट रावत, प्रमोद रावत ने सरपंच संजय रावत के चंद्रा कालोनी स्थित घर पर पहुंचकर सरपंच पर पिस्टल से फायर कर दिए थे। इसकी शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने हत्या के प्रयास की धाराओं में सरपंच पति व उसके दोनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने सरपंच पति प्रभात रावत को कुछ दिन पहले पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं आज कोतवाली पुलिस ने इस मामले में 15-15 हजार के इनामी दोनों भाइयों को रातौर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहां से दोनों को न्यायालय ने जेल भेज दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!