शिवपुरी: शहर के माधव चौक से एक युवक की लाश गुरुवार की दोपहर पुलिस ने बरामद की थी। पुलिस ने मृतक की पहचान जालौन जिले के रहने वाले पुष्पेंद्र सिंह सेंगर (40) के रूप में की। पुलिस की सूचना पर जालौन से शव लेने पहुंचे मृतक के भाई का आरोप है कि उसके भाई की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई है।
जानकारी के मुताबिक जालौन जिले का रहने वाला पुष्पेंद्र सिंह सेंगर कई वर्षों से शिवपुरी में रहकर नगर पालिका में ठेकेदारी कर रहा था। लेकिन गुरुवार की दोपहर पुष्पेंद्र का शव माधव चौक पर मिला था। पुलिस की सूचना पर आज परिजन जालौन से शिवपुरी पहुंचे। जहां मृतक के भाई ने दीपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि उसके भाई पुष्पेंद्र का इलाहाबाद की रहने वाली युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इससे भड़के युवती के परिवार वालों ने कई झूठे प्रकरणों में पुष्पेंद्र को फंसा दिया था। युवती पक्ष के लोग पुष्पेंद्र को फंसाने लगातार प्रयास कर रहे थे। इसी के चलते पुष्पेंद्र को शिवपुरी एक रिश्तेदार की मदद लेकर भेज दिया था। जहां वह ठेकेदारी करने लगा था।दीपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि युवती पक्ष का महेश पाराशर नाम का कोई व्यक्ति शिवपुरी रहता था। महेश पाराशर अक्सर पुष्पेंद्र को गांव से फोन लगाकर बुला लेता था। उसे संदेह है कि युवती पक्ष के लोगों ने शिवपुरी के रहने वाले महेशपाराशर नाम के व्यक्ति के साथ मिलकर उसकी हत्या करवाई है। कोतवाली प्रभारी विनय यादव का कहना है कि मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।

15 घंटे बाद हुई माधव चौक चौराहे पर मिले शव की शिनाख्त, नगर पालिका ठेकेदार निकला मृतक प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का आरोप / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment