शिवपुरी: जिले के करैरा कस्बे के एक घर की अलमारी के खराब लॉक को सुधारने के नाम घर में घुसकर दो ठग अलमारी में रखे लाखों के जेबरात और नगदी चुराकर ले गए। पीड़ित को चोरी का पता दो दिन बाद लगा। धोखाधड़ी का शिकार होकर लाखों का नुकसान उठाने वाले पीड़ित ने इसकी शिकायत करैरा थाना में दर्ज में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात दो ठगों की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि दोनों ठग सीसीटीवी में भी कैद हुए हैं।
करैरा कस्बे की न्यू कॉलोनी के रामजानकी मंदिर गली में रहने वाले वाले संदीप तोमर पुत्र करण सिंह तोमर ने बताया कि 22 फरवरी की दोपहर मेरी गली में अलमारी की चाबी या लॉक सुधारने का काम करने वाले दो अज्ञात लोग आये हुऐ थे। मैने दोनो लोगों से घर में रखी अलमारी के खराब लॉक के बारे में बताया था। दोनों ने अपने आप को अलमारी से संबंधित कार्य करने बाला डबरा का कुशल कारीगर बताया था।
संदीप ने बताया कि इसके बाद वह दोनों को घर के अंदर रखी अलमारी के पास ले गया। जहां दोनों ने मिलकर अलमारी के खराब लॉक को सुधारने का कार्य शुरू कर दिया इस दौरान वह पास में ही बैठा रहा। इसके बाद दोनों ने कहा कि मैन लॉक में चाबी फँस कर टूट गई जिससे वह लॉक हो गया हम दौनो कल पूरा सामान लेकर आएंगे और टूटी हुई चाबी को निकाल कर नई चाबी बनाकर लगा देंगे। इतना कहकर दोनों लोग घर से चले गए थे।
लेकिन अगले दिन में दोनों का इन्तजार करता रहा लेकिन अलमारी के ख़राब लॉक को सुधारने दोनों लोग नहीं आए। इसके बाद मैनें 24 फरवरी को अलमारी में लगे लॉक को तोड़कर देखा तो अलमारी में रखा एक सोने का बड़ा मंगल सूत्र, 4 सोने की अंगूठी, सोने के टोक्स एवं 2 हजार रुपये नगद गायब थे। तब उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का मालूम चला। दोनों ठग छल पूर्वक अलमारी का लॉक सुधारने समय अलमारी मे रखे सोने के जेवरात एवं रूपये धोखाधडी कर निकाल लिए और लाँक मे चाबी तोड कर चले गये थे। पुलिस ने इस मामले में बीती रात अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया हैं।

अलमारी के खराब लॉक को सुधारने के नाम घर में घुसकर दो ठगों ने लाखों के जेबरात सहित नगदी किये चोरी: सीसीटीवी में कैद हुए चोर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 2500 छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा पर सवाल, सरकारी ITI बना परीक्षा केंद्र तो परिणाम में फेल की बाढ़ / Shivpuri News
- 80 साल की बुजुर्ग विधवा का आरोप अंगूठा लगवाकर जमीन हड़प ली, 45 लाख का सौदा और रजिस्ट्री में सिर्फ 6.25 लाख / Shivpuri News
- अपनी ही जमीन पर दीवार उठाने से रोका, महिला ने कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई गुहार, अफसर पर दबाव बनाने का आरोप / Shivpuri News
- लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, सिर में 5-6 टांके; वीडियो देने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, बैराड़ में परिवार ने SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- स्कूल के चारों ओर पानी का सैलाब, भैंसें तैरती दिखीं; आदिवासी बस्ती में सड़क और निकासी के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment