शिवपुरी: जिले के बदरवास जनपद की ग्राम पंचायत झाडेल के मदनपुर के मजदूर को सरपंच से मजदूरी मांगना मंहगा पढ़ गया। मजदूरी मांगने पर सरपंच और उसके भतीजों ने न सिर्फ मजदूर को पीटा वल्कि मजदूर के घर में घुसकर उसके परिजनों के साथ भी बेरहमी से मारपीट कर दी।
घायल मजदूर व उसके परिजनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदरवास थाना पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौंच व जान से मारने की धमकी सहित एससीएसटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।मदनपुर गांव के रहने वाले सुगनी पुत्र मंगू आदिवासी ने बताया कि उसका बेटा हीरालाल सरपंच तोफान धाकड़ के यहां मजदूरी पर गया था। जब हीरालाल ने सोमवार को जब तोफान धाकड़ से मजदूरी मांगी तो सरपंच ने अपने भतीजे नरेंद्र धाकड, उदय धाकड, भूरा धाकड, दिनेश धाकड के साथ मिलकर हीरालाल के साथ मारपीट कर दी।हीरालाल जैसे तैसे अपनी जान बचाकर घर पहुंचा जहां पीछे से सरपंच और उसके भतीजे आ धमके और सभी ने मिलकर घर में घुसकर मेरी व मेरे बेटे हीरालाल आदिवासी, रामवरण आदिवासी व बहू सोमवती आदिवासी की लाठियों से मारपीट कर दी। मारपीट में सगुनी सहित उसके बेटे का सिर फोड़ दिया। उसकी पसली में भी फ्रैक्चर आया है।मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने आरोपित सरपंच तोफान धाकड़ और उसके चार भतीजे नरेंद्र धाकड़, उदय धाकड़, भूरा धाकड़, दिनेश धाकड़ के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौंच व जान से मारने की धमकी सहित एससीएसटी एक्ट की धाराओं में मामले कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

मजदूरी के रुपए मांगने पर सरपंच और उसके भतीजों ने सपरिवार मजदूर को पीटा, 5 पर केस दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment