शिवपुरी: शहर के कोतवाली क्षेत्र में पोहरी रेलवे क्रॉसिंग पर एक अज्ञात युवक की सोमवार की रात ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाकर मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात दो बजे कोतवाली पुलिस को पोहरी रेलवे क्रॉसिंग से गुना की ओर 100 मीटर दूरी पर एक अज्ञात लाश मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पंहुचकर शव को कस्बे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस रखवा दिया है।
बताया गया है कि संभवतः युवक की मौत मालगाड़ी (ट्रेन) से कट कर हुई है। ट्रेन की चपेट में आने से युवक के शरीर के कई टुकड़े हो गए थे। मृतक के शव की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की शिनाख्त और यह घटना एक्सीडेंट या फिर सुसाइड से जुड़ी है इसकी पड़ताल में जुटी हुई है।

ट्रेन से कटकर हुई युवक की मौत: शिनाख्त सहित सुसाइड या फिर एक्सीडेंट की जांच में जुटी पुलिस / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- वेयर हाउस के पीछे मिला युवक का अर्द्धनग्न शव, हत्या की आशंका; पेट-छाती पर धारदार हथियार के निशान / Shivpuri News
- करैरा में लंपी वायरस की दस्तक, गोवंश पालकों की बढ़ी चिंता; वैक्सीन की कमी का आरोप / Shivpuri News
- रात में हुई मौत, सुबह परिजनों को मिली सूचना; जहरीली शराब की आशंका भी जताई, पुलिस जांच में जुटी / Shivpuri News<br>
- डिवाइडर से टकराकर 15 फीट उछली किशोरी, सिर में गंभीर चोट; वेंटीलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही सिद्धी / Shivpuri News
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment