Press "Enter" to skip to content

दर्शन करने गए युवक का शव मंदिर में मिला @Shivpuri Newa

पिछोर। मायापुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम राजापुर बूधौन गांव में लापता युवक का शव मंदिर में पड़ा हुआ। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार विनोद पुत्र बालकिशन सेन निवासी ग्राम राजापुर बूधौन गुरूवार की सुबह 7:30 बजे घर पर मंदिर के दर्शन की कहकर निकला था, लेकिन दर्शन करने के बाद वह घर नहीं लौटा। अगली सुबह जब सोनू शर्मा मंदिर पहुंचा तो विनोद का शव मंदिर की परिक्रमा वाले रास्ते में मिला। पास में ही उसे कीटनाशक दवा पड़ी मिली। मामले की सूचना सोनू ने मृतक के पिता को दी। जिस पर पिता ने पुलिस को मामले से अवगत कराया जहां पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मर्ग कायम किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!