Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी पुलिस द्वारा नाकों पर चेकिंग के दौरान अवैध शराब की जब्त-Shivpur News

शिवपुरी। एसपी राजेश हिंगणकर के निर्देशन में चुनाव आचार संहिता को मद्देनजर रखते हुए शिवपुरी जिले सभी नाकों पर चेकिंग की जा रही है जिसके परिणाम स्वरूप शिवपुरी जिले के विभिन्न थानों द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध 15 प्रकरण पंजीबद्ध कर 18100 की शराब जब्त की गई।
थाना कोतवाली क्षेत्र की फ्लाइंग स्क्वाड टीम-1 द्वारा चेकिंग के दौरान बंजारे का टपरासिंह निवास शिवपुरी से आरोपी रंजीत पुत्र नारू बंजारा निवासी बंजारे का टपरा सिंह निवास शिवपुरी के कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब एवं शराब बिक्री के 2820 रुपए जब्त कर आरोपित के विरुद्ध आबकारी एक्ट प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
इसी क्रम में थाना छर्च के नाका चेकिंग पाइंट भैंससरावन टीम द्वारा चेकिंग के दौरान आरोपित मुकेश पुत्र जगन्नाथ धाकड़ उनिवासी ग्राम शंकरपुर भैंसरावन के कब्जे से 25 वाटर देसी प्लेन शराब के कीमत करीब 1750 रुपए की के विधिवत जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
थाना प्रभारी फिजिकल निरीक्षक अनीता मिश्रा द्वारा मुखबिर सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आंगनवाड़ी केंद्र के पास चीलौद से आरोपित अंकित पुत्र लीलाधर जाटव निवासी कोलियों के मंदिर के पास घोसीपुरा शिवपुरी के कब्जे से 22 क्वार्टर देशी प्लेन शराब कीमती 1540 रुपए के विधिवत जब्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
इसी क्रम में थाना देहात, सतनवाड़ा, बदरवास, इंदार, तेंदुआ, करैरा, दिनारा, अमोला, पिछोर, मायापुर, बामोरकला एवं सिरसौद द्वारा 1-1 प्रकरण अवैध शराब के विरूद्ध पंजीबद्ध किए गए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!