Press "Enter" to skip to content

कोलारस SDOP को सिंधिया के जयविलास पैलेस के नाम पर फोन करने वाला पूर्व सेवादल अध्यक्ष गिरफ्तार | Shivpuri News

खुद की जमीन के मामले में आरोपित ने खुद ही लगा डाला फोन, धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में केस दर्ज
शिवपुरी। कोलारस के एसडीओपी को राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के जयविलास पैलेस के नाम से फर्जी फोन करने वाला एक पूर्व सेवादल अध्यक्ष पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उसके विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। टीआई संजय मिश्रा ने बताया कि कोलारस एसडीओपी अमरनाथ वर्मा को आरोपित धनंजय शर्मा ने शनिवार की दोपहर 2 बजे फोन लगाया। ट्रू कॉलर पर सिंधिया ऑफिस ग्वालियर लिखा आ रहा था जिस पर एसडीओपी ने बातचीत शुरू हुई तो आरोपित बोला मैं जयविलास पैलेस से बोल रहा हूं। हमारे पूर्व सेवादल अध्यक्ष धनंजय शर्मा से बात करो और जो भी मामला है निपटाओ। लेकिन एसडीओपी को बातचीत के दौरान कुछ शंका हुई तो उन्होंने इस बात की जानकारी एसपी राजेशसिंह चंदेल को दी जिन्होंने उक्त नंबर के संबंध में पूछताछ करने के निर्देश दिए। जिस पर सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय से बातचीत की गई जिस पर पाया गया कि किसी ने नाम का गलत इस्तेमाल किया है और लाभ उठाने का प्रयास किया जा रहा है जिसके बाद एसपी ने एसडीओपी को केस दर्ज करने कहा और आरोपित के विरुद्ध धारा 419, 420, धारा 66 डीआईटी एक्ट पंजीबद्ध किया गया और बाद में धनंजय शर्मा उर्फ सोनू पुत्र हरवंश शर्मा निवासी कूढ़ा जागीर थाना तेंदुआ को गिरफ्तार किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!