शिवपुरी। पोहरी एसडीएम जेपी गुप्ता का पिछोर अनुभाग में तबादला हो गया है जबकि पिछोर एसडीएम राजन नाडिया को पोहरी की कमान सौंप दी है। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने मंगलवार को पोहरी और पिछोर अनुविभाग में फेरबदल किया है।
डिप्टी कलेक्टर जेपी गुप्ता पहले पदोन्नति से पहले शिवपुरी जिले में बतौर तहसीलदार रह चुके हैं। पोहरी के भटनावर में उनकी ससुराल थी। हालांकि अब ससुराल वाले शिवपरी शहर रहने लगे हैं। एसडीएम गुप्ता पहले खनियाधाना में भी तहसील में तहसीलदार रह चुके हैं। बता दें कि दस महीने पहले पोहरी और बैराड़ तहसील में सरकारी जमीनों के फर्जी पट्टों का मामला उजागर हुआ था। अब उक्त जमीनों को विधिवत सरकारी करने का दायित्व एसडीएम राजन नाडिया को निभाना पड़ेगा।






Be First to Comment