Press "Enter" to skip to content

राहुल गांधी बोले- सरकारी नौकरी देंगे 30 लाख और बंद होगी ठेका-प्रथा: अरबपतियों को दिए 16 लाख करोड़ मोदी ने, हम उतना गरीबों को देंगे /NATIONAL

अनूपगढ़

राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के अनूपगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की 200 सबसे बड़ी कंपनियों के मालिक और सीनियर मैनेजमेंट में पिछड़े वर्ग के लोग नहीं हैं। मोदी ने इन कंपनियों के 16 लाख करोड़ रुपए माफ किए हैं। हिंदुस्तान के 25-30 अमीर लोगों का इतना पैसा माफ कर दिया, जितना 24 साल तक मनरेगा के जरिए मजदूरों को मिलता।

राहुल गांधी ने कहा कि जितना पैसा मोदी ने अरबपतियों को दिया है, चुनाव जीतने के बाद हम गरीब, पिछड़ों, आदिवासियों, दलितों को देंगे। लोग कहते हैं कि इससे आदत बिगड़ेगी, लेकिन कोई यह बताए कि जब मोदी अमीरों के पैसे माफ करते हैं तो उनकी आदत नहीं बिगड़ती क्या? मेरे दिमाग में 16 लाख करोड़ का नंबर है, मैं उसे देखकर चल रहा हूं।

राहुल गांधी की इस लाेकसभा चुनाव में राजस्थान में यह पहली सभा थी। वे जोधपुर लोकसभा सीट पर फलोदी में भी सभा को संबोधित करेंगे।

अनूपगढ़ में हुई सभा में राहुल गांधी के पूर्व सीएम अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह भी मौजूद थे।

अनूपगढ़ में हुई सभा में राहुल गांधी के पूर्व सीएम अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह भी मौजूद थे।

सरकारी नौकरी में ठेका प्रथा बंद होगी, अग्निवीर योजना बंद होगी : राहुल

  • राहुल गांधी ने कहा कि 30 लाख सरकारी पोस्ट को नरेंद्र मोदी ने खाली रखा अपने 20-25 लोगों की मदद करने के लिए। हम 30 लाख सरकारी रोजगार लोगों को देंगे। सरकार और पीएसयू में ठेकेदारी प्रथा बंद होगी। सरकार की संस्थाओं में काम करने वालों को परमानेंट नाैकरी दी जाएगी।
  • राहुल गांधी ने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानून लागू करेंगे। अगर नरेंद्र मोदी कर्जा माफ कर सकते हैं तो कांग्रेस फिर से किसानों का कर्जा माफ करके दिखाएगी।
  • राहुल गांधी ने कहा कि सेना गांरटी देती थी कि यदि आप शहीद हुए तो परिवार को मुआवजा मिलेगा, कैंटीन मिलेगी, पेंशन मिलेगी। नरेंद्र मोदी ने अग्निवीर स्कीम लाकर भरोसा तोड़ा है। ये आर्मी ने नहीं कहा कि हमें अग्निवीर चाहिए, ये पीएम ऑफिस से लागू हुई है। जैसे ही सरकार आएगी, अग्निवीर योजना रद्द कर देंगे। पहले जैसी सुविधाएं देंगे।

हर महीने 8500 रुपए महिलाओं को देंगे : राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के हर गरीब परिवार की एक महिला को हमारी सरकार साल का एक लाख रुपए बैंक अकाउंट में डालेगी। हर महीने 8500 रुपए सरकार उस दिन तक देगी, जब तक कि आप गरीबी रेखा से बाहर न आ जाएं। यदि आप गरीबी रेखा के नीचे हो, आपके बैंक अकाउंट में हर महीने 8500 रुपए आते रहेंगे। एक झटके में हिंदुस्तान से हम गरीबी को मिटा देंगे।

दूध का दूध, पानी का पानी करेंगे : राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि हम चुनाव जीतने के बाद जातिगत जनगणना करेंगे। यह पता लगाएंगे कि हिंदुस्तान का धन कितने और किन लोगों के हाथ में है। हर संस्था, बड़ी कंपनियों को देखेंगे। पिछड़ों, दलित, आदिवासी, गरीबों की भागीदारी का पता लगाएंगे। दूध का दूध, पानी का पानी करेंगे।

नरेंद्र मोदी किसानों को आतंकवादी कहते हैं : राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के सबसे अमीर 22 लोगों के पास उतना ही पैसा है, जितना 70 करोड़ लोगों के पास है। एक तरफ 70 करोड़ लोग, दूसरी तरफ 22 लोग। 70 करोड़ में से किसान कह रहे हैं कि हमें न्यूनतम समर्थन मूल्य दे दो, युवा कह रहा है कि रोजगार दे दो, महिला कह रही है कि महंगाई से बचाओ। लेकिन, कोई सुनने वाला नहीं है। नरेंद्र मोदी सीधा कहते हैं कि मैं किसानों को एमएसपी नहीं दूंगा, फिर कहते हैं कि वो तो आतंकवादी हैं।

More from NationalMore posts in National »
More from New DelhiMore posts in New Delhi »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!