शिवपुरी। सांसद डॉ.के.पी.यादव एक दिवसीय प्रवास के दौरान 21 अगस्त को शिवपुरी में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के दौरान सांसद डॉ.यादव 21 अगस्त को दोपहर 12.45 बजे शिवपुरी आएगें। दोपहर 1 बजे जेएमके ग्रुप के नवीन प्रतिष्ठान कायनेटिक ग्रीन का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 2.30 बजे लिलवारा में बाढ़ पीड़ितों से भेंट कर समस्याओं का निराकरण करेंगे। दोपहर 03.45 बजे रेंझा घाट में बाढ़ पीड़ितों से भेंट एवं पीड़ितों की समस्याओं का निराकरण करेंगे। शाम 5 बजे नईसरांय में बाढ़ पीड़ितों से भेंट एवं पीड़ितों की समस्याओं का निराकरण करेंगे। शाम 5.15 बजे नई सरांय से अशोनगर के लिए प्रस्थान करेंगे।






Be First to Comment