Press "Enter" to skip to content

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने सेवा वस्ती मे रक्षाबंधन उत्सव मनाया / Shivpuri News

शिवपुरी।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ नगर शिवपुरी द्वारा आदिवासी विकास खण्ड शिवपुरी की सेवा वस्ती गिरमौरा मे छोटे बच्चों एमहिलाओंए पुरूषों के बीच पहुंच कर मिष्ठान एफल वितरण कर रक्षा सूत्र एक दूसरे को बाधकर एरक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। स्वयं सेवकों द्वारा भारत माता के उद्घघोष के साथ वस्ती के उपस्थित जनों को रक्षाबंधन पर्व की जानकारी देते हुए एकोरोना जैसी महामारी से सचेत रहने के लिए आवश्यक चर्चा की। इस अवसर पर नगर कार्य वाह आकाश शर्मा, सेवा प्रमुख मनोज सोनी, प्रचार प्रमुख सुनील सेन, वौद्धिक प्रमुख अरविंद वर्मा, व्यवस्था प्रमुख संजय जैन, शांति स्वरूप गुप्ता, राजेश रघुवंशी, दीपक जैन, अनुपम दुवे, मनोज भार्गव सहित नगर कार्यकारिणी एवं स्वयं सेवक शामिल रहे।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!