Press "Enter" to skip to content

पत्नी ने पति व भाई के साथ मिलकर की थी प्रेमी की हत्या | Rannod News

शिवपुरी। रन्नाौद थाना पुलिस ने अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया है। महिला ने अपने पति और भाई के साथ मिलकर प्रेमी को मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी राजेश चंदेल ने बताया कि पुलिस को विवेचना में जानकारी मिली कि मृतक अजय के अपने घर के पास रहने वाली कृष्णाबाई पत्नी जितेंद्र आदिवासी से संबंध थे। इस पर से मृतक अजय और जीतू के बीच पूर्व में भी विवाद हुआ था। जब संदेहियों जीतू उर्फ जितेंद्र आदिवासी व कृष्णाबाई पत्नी जीतू आदिवासी निवासी श्रीनगर अकोदा से पूछताछ की तो पहले तो अजय की मृत्यु के संबंध में कोई जानकारी न होना बताया, लेकिन जब बाद में सख्ती से पूछताछ की तो आरोपित जीतू ने अपनी पत्नी कृष्णाबाई व साले बल्ला उर्फ बृजभान आदिवासी पुत्र हक्कू आदिवासी निवासी ग्राम सेमरी खुर्द के साथ मिलकर अजय की हत्या करना स्वीकार किया।
सब्बल मारकर उतारा था मौत के घाट
कृष्णाबाई ने बताया कि 29 अगस्त की रात को अजय को मिलने अपने घर बुलाया, जहां पहले से उसका पति जीतू और भाई बल्ला छिपे हुए थे। जैसे ही अजय वहां आया तो जीतू और बल्ला उसे खींचकर पीछे खेत में ले गए। नीचे पटककर उसके शरीर में सब्बल मारकर उसकी हत्या कर दी। मृतक अजय के शव को नारायण आदिवासी के सोयाबीन के खेत में छिपा दिया तथा मृतक अजय के पर्स से 3 हजार रूपए निकाल लिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपित 29 वर्षीय जीतू उर्फ जितेंद्र पुत्र धनीराम आदिवासी, 26 वर्षीय कृष्णाबाई पत्नी जीतू उर्फ जितेंद्र आदिवासी निवासी ग्राम श्रीनगर अकोदा व 19 वर्षीय बल्ला उर्फ बृजभान पुत्र हक्कू आदिवासी निवासी ग्राम सेमरीखुर्द थाना बदरवास को गिरफ्तार कर लिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!