Press "Enter" to skip to content

दस माह पूर्व जिससे की थी शादी उसे मिट््टी का तेल डालकर जलाया, हालत गंभीर | Rannod News

शिवपुरी। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के ढेंकुआ गांव में संतान न होने से परेशान जगदीश यादव ने दस माह पहले इंदिरा यादव से शादी कर ली। झगड़ा हो जाने पर आरोपी जगदीश ने अपनी पत्नि सुखवती के साथ मिलकर दूसरी पत्नि इंदिरा यादव पर कैरोसिन से तेल डालकर आग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। पड़ौसियों ने मौके पर पहुंचकर इंदिरा को बचाया तथा उसे जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखकर उसे ग्वालियर रैफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदीश की शादी के बाद भी संतान नहीं हो रही थी। इस कारण उसने अपनी पत्नि सुखवती यादव की सहमति से इंदिरा यादव से दूसरी शादी कर ली। जगदीश दोनों पत्नियों के साथ रह रहा था, लेकिन कल शाम 6 बजे जगदीश और इंदिरा यादव के बीच झगड़ा हुआ और इस झगड़े के कारण जगदीश ने अपनी पत्नि सुखवती के साथ मिलकर इंदिरा यादव के शरीर पर कैरोसिन डालकर आग लगा दी और फिर दोनों मौके से भाग गए। इंदिरा यादव का शरीर 80 प्रतिशत झुलस गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरूद्ध हत्या प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
बच्चे ने बचाई अपने शराबी पिता की जान
रन्नौद कस्बे में सात वर्षीय बालक धनपाल ने अपने शराबी पिता सुरेश पुत्र कमला केवट की जान बचाई। बताया जाता है कि सुरेश ने कल दोपहर शराब के नशे में घर पहुंचकर आग लगा ली। उसका सात साल का बेटा धनपाल केवट जैसे ही घर पहुंचा तो उसने अपने पिता को  आग में घिरा पाया। इसके बाद उसने फुर्ती का परिचय देते हुए एक ओर जहां मोहल्ले वालों को सूचित किया । वहीं मोबाइल से अपने बड़े भाई देवेंद्र केवट को सूचना दी। जिसके परिणामस्वरूप मोहल्ले वालों ने सुरेश केवट की जान बचा ली। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!