रंजिश को लेकर युवक की मारपीट, तीन पर केस दर्ज / Rannod News

शिवपुरी। रन्नौद थाना क्षेत्र के तहत रंजिश को लेकर एक व्यक्ति की तीन लोगों ने मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
शाकिर पुत्र फैयाद खां निवासी रन्नौद ने बताया कि उसकी गुल्ला उर्फ इकवाल पुत्र असगर खां, सहजाद, अनरवर निवासी रन्नौैद से रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के चलते बीते रोज ब वह बटवार मोहल्ला में खड़ा था तभी वहां उक्त सभी लोग आए और उसके साथ गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देेने से मना किया तो सभी ने एक राय होकर लात-घूसों से मारपीट कर दी जिससे वह चोटिल हो गया। घटना के बाद आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

संबंधित खबरें