Press "Enter" to skip to content

सरपंच सचिव ने उठवाए रेंज की दीवार के पत्थर / Rannod News

 रन्नाौद। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने
वाले ग्राम रूपेपुर में पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए शासन द्वारा
ग्राम पंचायत में लगभग 7 लाख रुपये की लागत से तालाब का निर्माण कराया जा
रहा है। जिसके लिए राशि स्वीकृत कर दिए गए है। सरपंच द्वारा एक पहले बनवाए
गए तालाब की पार को पक्का कराया जा रहा है, परंतु सरपंच द्वारा पत्थर
खरीदने के बजाय पास में बनी रेंज की दीवार को तोड़कर पत्थर निकलवा दिए है और
उन्हीं पत्थरों को तालाब की पार में लगाया जा रहा है। जिससे तालाब निर्माण
के लिए जारी की गई राशि को बचाया जा सके। बाउंड्रीबॉल तोड़े जाने को लेकर
ग्रामीणों ने रेंज अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन रेंज अधिकारी ने अभी
तक कोई कार्रवाई शुरू नहीं की है।

गौरलब है कि ग्राम रूपेपुर में
पानी की परेशानी को दूर करने के उद्देश्य से शासन द्वारा तालाब का निर्माण
कराया जा रहा है। सरपंच ने एक साल पहले ग्रामीण मजदूरों की जगह मशीनों से
तालाब बनवा दिया गया। आगामी समय में स्थानीय किसान और मवेशियों कारण पार
खराब नहीं हो इसके लिए पत्थर लगाने का काम कराया जा रहा है। तालाब की पार
को बनाने के लिए सरपंच ने रेंज क्षेत्र की बाउंड्री को तोड़कर पार बनाई जा
रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर रेंज ऑफीसर अभिषेक शर्मा पंचनामा बनाकर ले
गए हैं।

तालाब के लिए तोड़ दी रेंज की दीवार

बताया
जाता है कि गांव में बनाए जा रहे तालाब के लिए शासन द्वारा राशि जारी करके
बाद सरपंच द्वारा राशि का उपयोग नहीं किया जा रहा है, बल्कि रुपये बचाने
के लिए रेंज क्षेत्र की दीवार को तुड़वा दिया है और पत्थरों को तालाब की पार
में लगवा दिया है।

इनका कहना है-

हमें वरिष्ठजनों के
माध्यम से शिकायत मिली थी कि रूपेपुर सरपंच सचिव रेंज क्षेत्र से बिना
परमिशन पत्थर उठाकर तालाब में लगा रहे। हम जांच कर रहे। जांच में साक्ष्‌य
सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्यवाई की जावेगी।

अभिषेक शर्मा, रेंजर प्रभारी चौकी राजापुर

– हम शासन की ओर से
गांव में पानी की समस्या दूर करने तालाब मिला है। जिसका निर्माण कराया जा
रहा है। हमने पार को पक्का बनाने के लिए 10-20 ट्रॉली पत्थर बोल्डर उठाए
हैं। अब वह पत्थर रेंज के है या राजस्व के हमें नहीं मालूम।

रामजीलाल लोधी, सरपंच पति

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!