Press "Enter" to skip to content

ससुर और जेठ ने बहू को बनाया हवश का शिकार | Rannod News

दोनों आरोपियों सहित जेठानी पर मामला दर्ज 
शिवपुरी। रन्नौद के ग्राम इचोनिया और गणेशखेडा़ में दो अलग अलग घटनाओं में ससुर और जेठ ने अपनी नवविवाहिता बहू को हवश का शिकार बना लिया। इस घटना में पहले ससुर ने बहू के साथ जंगल में ले जाकर बलात्कार कर दिया। बाद में जेठानी ने उसे निमंत्रण पर बुलाकर अपने पति से बलात्कार करा दिया। दोनों ही घटना में पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर से अलग अलग प्रकरण दर्ज कर लिए हैं। पहली घटना में ससुर के खिलाफ भादवि की धारा 376, 506 की कायमी की है जबकि दूसरी घटना में जेठ और जेठानी के खिलाफ भादवि की धारा 376, 506,120 बी के तहत प्रकरण कायम कर लिया है। घटना के बाद पीडि़ता को आरोपियों द्वारा धमकी दी गई तो पीडि़ता भय के कारण चुप रही जिसका फायदा आरोपियों ने उठाकर उससे कई बार संबंध बनाने का प्रयास किया तो पीडि़ता ने हिम्मत जुटाकर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। 
जानकारी के अनुसार एक 21 वर्षीय नवविवाहिता आशा कुमारी (काल्पनिक नाम) के साथ उसके ससुर दौजा और जेठ लल्लू ने बलात्कार की घटना कारित कर दी। पहली घटना 20 फरवरी 2019 को उस समय घटित हुई जब पीडि़ता को उसके मायके छोडऩे जा रहे ससुर दौजा जाटव ने रास्ते में जंगल में स्थित पवा मंदिर के पास बलात्कार कर दिया और उसे चुप रहने की हिदायत दी, लेकिन इसके बाद आरोपी की हवश और बढ़ गई और वह लगातार उस पर अनैतिक संबंध स्थपित करने के लिए दबाव बनाने लगा। घटना के लगभग डेढ़ माह पश्चात पीडि़ता के जेठ लल्लू पुत्र गोकुल जाटव निवासी इचौनिया ने भी उसके साथ बलात्कार कर दिया। इस घटना में आरोपी लल्लू की पत्नि बृजेश भी शामिल थी जिसने आशा कुमारी को निमंत्रण कर अपने घर बुलाया और उसे एक रात घर पर रूकने का आग्रह किया। रात्रि में जब वह जेठानी के साथ सो रही थी उसी दौरान आरोपी बृजेश जाटव ने अपने पति को लल्लू को कमरे में बुलाया और उसे बहू के पास सुलाकर कमरे से बाहर चली गई और दरवाजे की कुंदी लगा दी। इस दौरान आरोपी ने पीडि़ता के साथ बलात्कार किया । बाद में दोनों पति पत्नि ने उसे धमकी देकर चुप करा दिया, लेकिन आरोपी ससुर और जेठ उसे लगातार परेशान करने लगे और उससे संबंध बनाने की आरोपियों की इच्छा भी प्रबल हो गई। रोज रोज होने वाली इस परेशानी से पीडि़ता तंग आ गई और उसने हिम्मत जुटाकर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!