रन्नौद -:रन्नौद तहसील क्षेत्र के ग्राम लालपुर मैं बीते महीनों पहले सिंध नदी में एक स्टॉप डैम का निर्माण कराया गया था उस समय करीबन 200 ग्रामीणों ने उस डैम का ना बनने के लिए प्रदर्शन भी किया था उसका विरोध भी किया इस चेकडेम को यहां नही बनना है।लालपुर ग्राम के ऊपर बनाए जाए जिससे किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी लेकिन ठेकेदारी और जनप्रतिनिधियों की हठधर्मिता के कारण इस डैम स्टॉप डैम का निर्माण लालपुर ग्राम की नीचे नदी में बनाए, जाने से पानी का काम हो गया है कल्याण दांगी, सुरेंद्र दांगी ने बताया है जिससे पिछले 3 महीने से आम रास्ता बंद है ग्रामीण छात्र और सभी लोग के सहारे से इधर से उधर जा पा रहे हैं यदि उन्हें जिला तहसील कार्यालय जाना होता है तो 35 किलोमीटर दूर का सफर करके जाना होता है कि ने बताया है कि हम लोगों ने काफी प्रदर्शन भी किया था इसका विरोध भी किया था लेकिन यह भ्रष्टाचार की भेंट चढ गया ,लालपुर गांव रन्नौद भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमपाल दांगी इसी गांव के निवासी है।
इन गांवों से सम्पर्क टूटा -:
हरिपुर, मुवारिकपुर, टपरियन, गोपालपुरा, बीजरी, देहरदा गणेश, कोलाहल, भड़का, टांकी, रामपुर, एवं कोलारस बजार, 35 किलोमीटर घूम के जाना पड़ रहा है।
इनका कहना हैं-:
साहब हम कहां जायें कोई सुनने वाला नहीं हम खेतों पर इसी तरह जा पाते हैं और घास पूरा भी इसी से लाते है
सुरेश दांगी किसान
हमारे ग्राम के कुछ परिवार उस पार रहते हैं उन्के बच्चे स्कूल मैं इसी ट्यूब द्वारा आते हैं हम रोज किसी अनहोनी की आशंका से टेंशन में रहते हैं।
बनवारी दांगी
प्राधानाध्यापक
हमारे ग्राम में भाजपा मंडल के अध्यक्ष रहते हैं उनसे भी कई बार कह चुके पर कोई सुनने बाला नहीं हमनें सांसद जी को एक दिन शिवपुरी दोरे पर आये थे तब कहना चाहा पर सुरेन्द्र शर्मा जी ने कहने नहीं दिया और बोले कि हम आपसे फोन पर बात कर लेंगे पर आज तक फोन नहीं उठाया, कल्याण सिंह दांगी
भारतीय किसान संघ
Like this:
Like Loading...
Be First to Comment