Press "Enter" to skip to content

रन्नौद थाने पुलिस ने देशी कट्टा व जिंदा राउंड सहित एक आरोपी को दबोचा | Rannod News

*शिवपुरी पुलिस द्वारा 1 आरोपी को देशी कट्टा व जिंदा राउण्ड के साथ दबोचा*

शिवपुरी। दिनांक 15.10.19 को थाना प्रभारी रन्नोद उनि. कैलाश नारायण शर्मा को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम ढेकुआ में एक व्यक्ति अवैध हथियार लिये घूम रहा है सूचना पर से थाना प्रभारी रन्नौद द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया, पुलिस टीम द्वारा हनुमान मंदिर के आगे पुल के पास आम रोड ढेकुआं के पास एक व्यक्ति संदिग्ध खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर दबोचकर तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा मय 2 जिंदा राण्ड के मिला बाद आरोपी से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम दक्षे उर्फ कमल गुर्जर पुत्र सिरपाल उर्फ शिशुपाल गुर्जर उम्र 25 साल निवासी ढेकुआं का होना बताया, आरोपी के कब्जे से मिले देशी कट्टा मय जिंदा राउण्ड के जप्त कर अरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!