शिवपुरी। रन्नौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम पचावला में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है।
राघवेंद्रसिंह पुत्र हरतूसिंह दांगी निवासी पचावला व राजू उर्फ राजकुमार पुत्र विक्रमसिंह दांगी निवासी पचावला में जमीनी विवाद चला आ रहा था। इसी जमीनी विवाद के चलते 14 मई को खुडिया के पास रास्ते में दोनों का विवाद हो गया और दोनों एक-दूसरे के साथ गाली-गलौंज करना शुरू कर दी। विवाद होता देख दोनों पक्षों के लोग आ गए और एक-दूसरेे की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने राजू की शिकायत पर राघवेंद्र दांगी, अमरसिंह दांगी व राघवेंद्र की शिकायत पर विक्रमसिंह दांगी, राजकुमार, ध्रुव दांगी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment