
रायपुर। संतोषी नगर शराब दुकान के पास स्कूली छात्राओं के साथ उनके परिजन शराब दुकान बंद करने को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दे कि संतोषी नगर स्थित शराब दुकान से महज 15 कदम दूर सरकारी स्कूल है। शराब दुकान सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक खुले रहने का आदेश जब से प्रशासन द्वारा मिला है, तब से माहौल और अधिक ख़राब हो गया है। सुबह से लेकर रात तक शराबियों की लाइन दुकान के बाहर लगी रहती है। शिक्षा के नए सत्र के साथ संतोषी नगर स्थित सरकारी स्कूल भी खुल गया है।
जहां पर सभी छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने जाती है। लेकिन स्कूल के पास शराब भट्टी होने के कारण छात्राओं को अनेक शराबियों द्वारा छींटाकशी का सामना करना पड़ता है। रास्ते से छात्राओं का आना-जाना दुशवार हो गया है। जिसका विरोध करने के लिए स्कूली छात्राओं के साथ उनके परिजन आज प्रदर्शन कर रहे है। सभी की सरकार से मांग है कि स्कूल के पास से शराब दुकान को तत्काल हटाया जाएँ अन्यथा यह प्रदर्शन उग्र हो सकता है।





Be First to Comment