Press "Enter" to skip to content

Raipur Municipal Corporation की सभा में हंगामा, भाजपा पार्षद ने फैलाया कीचड़

Raipur Municipal Corporation की सभा में हंगामा, भाजपा पार्षद ने फैलाया कीचड़
रायपुर। नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक के दौरान मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। शहर में सफाई न होने से नाराज भाजपा पार्षद ने कीचड़ लाकर सभापति के सामने सदन में फैला दिया। इसके बाद पक्ष और विपक्ष दोनों के बीच जमकर बहस चली। स्थिति को देखते हुए सभापति भाजपा ने सभा को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया। इसके बाद दोबारा सभा शुरू हुई। हंगामे के दौरान महापौर सहित सत्ता पक्ष के पार्षदों ने बैठक का वाकआउट कर दिया।
मंगलवार की सुबह नगर निगम में जैसे ही सामान्य सभा की बैठक शुरू हुई भाजपा पार्षदों ने शहर में गंदगी को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। इसी बीच भाजपा पार्षद मनोज प्रजापति सभापति की आसंदी के सामने पहुंचे और पॉलीथीन में भरकर लाया हुआ कीचर लाल कारपेट पर फैला दिया। कांग्रेस पार्षदों ने कीचड़ उठाकर साफ किया। भारी हंगामे के बाद आधे घंटे के लिए सभा स्थगित कर दी गई।

इसके बाद सभा दोबारा शुरू हुई तो भैंसथान के मुद्दे को लेकर माहौल गरमा गया। भाजपा पार्षद यहां प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग का विरोध कर रहे हैं। वे यहां पार्किंग की जगह ऑक्सीजोन बनाने की मांग पर अड़े हुए हैं। इस हंगामे को देखते हुए सत्ता पक्ष ने सदन का वाकआउट किया। महापौर प्रमोद दुबे कांग्रेस पार्षदों के साथ निकल कर सभा से बाहर चले गए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!