शिवपुरी। पुलिस ने बीते रोज रेलवे सुपरवाइजर के साथ हुई लूट की घटना का पर्दाफाश कर दिया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से नकदी व हथियार भी बरामद किए।
उक्त मामले को गंभीरता से लेकर एसपी राजेश सिंह चंदेल द्वारा घटना का पर्दाफाश करने एवं आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए जिस पर से एएसपी प्रवीण भूरिया एवं एसडीओपी शिवपुरी अजय भार्गव के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की गई उक्त टीम द्वारा मुखवर तंत्र सक्रिय किया गया एवं आरोपियों की पड़ताल की गई। 21 अगस्त को को थाना प्रभारी कोतवाली बादाम सिंह यादव को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि मटका पार्क में तीन व्यक्ति कुछ पैसों का बंटवारा कर रहे हैं संदिग्ध प्रतीत होते हैं जिस पर से थाना प्रभारी कोतवाली ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जिस पर से एएसपी एवं एसडीओपी के मार्गदर्शन में टीम को मटका पार को भेजा वहां पहुंचकर टीम ने देखा कि 3 लोग पैसों का बंटवारा कर रहे थे उनसे पूछताछ करने पर संदिग्ध प्रतीत हुए जिस पर थाने लाकर पूछताछ की गई तो तीनों आरोपियों ने रेलवे सुपरवाइजर के साथ हुई लूट की घटना को करना स्वीकार किया उक्त आरोपियों से लूट के पैसों में से ₹ 10000 एक 315 बोर का कट्टा एवं फटा हुआ बाउचर एवं टिकिट जिसकी कीमत करीब 2670 रु. है बरामद किए गए।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरी. बादाम सिंह यादव, उनि अमित चतुर्वेदी, उनि रामेश्वर शर्मा, उनि सुमित शर्मा, उनि. रामचंद शर्मा, सउनि. अमृतलाल, सउनि बृजेन्द्र पाठक, सउनि बृपाल सिंह तोमर, प्रआर जगेश, आदेश धाकड़, ऊदल सिंह गुर्जर, रघुवीर पाल आर नरेश यादव, भूपेन्द्र यादव, रामजी पाराशर, आर.चा. सरद यादव कन्ट्रोल रुम से आर प्रदीप शर्मा की सराहनीय भूमिका रही ।






Be First to Comment