Press "Enter" to skip to content

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने बांटे मास्क और सैनेटाइजर / Shivpuri News

शिवपुरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर जिलाध्यक्ष पं. श्रीप्रकाश शर्मा ने अपनी टीम के साथ मिलकर जिला मुख्यालय पर लोगों को मास्क और सैनेटाइजर बितरित किये इस अबसर पर कांग्रेस के बरिष्ठ नेता पूर्ब मंत्री एबं पिछोर बिधायक माननीय केपी सिंह कक्काजू ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राहुल जी ऊर्जावान नेता एवं देश के युवाओं की होप हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष पं.श्रीप्रकाश शर्मा और जिला प्रवक्ता विजय चौकसे ने लोगों से कहा कि गांधी परिवार ने देश की सेवा के लिये अपनी जान न्योछावर की है।

 

राहुल गांधी के पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीब गांधी एबं दादी इंदिरा गांधी ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राण गंवा दिए कांग्रेस नेताओं ने लोगों समझाया कि आज इस कमरतोड़ मंहगाई ने सबका जीना दूभर कर दिया है सिर्फ कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो आमजन की जरूरतों को देखते हुये उनकी सुबिधा का ध्यान रखते हुए देश को आगे बढ़ा सकती है। इस अबसर पर जिलाध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा के साथ जिला प्रबक्ता विजय चौकसे, चंद्रकांत शर्मा कार्यालय प्रभारी, जिला महामंत्री साहब सिंह कुशवाह, उपाध्यक्ष राजेन्द्र गुर्जर,सचिव आजाद खान, सचिव अशोक सगर पोहरी, नलिन पंडित, मोहसिन खान, मोनू रजक, अशोक राठौर, नवीन शर्मा, सुरेश कुशवाहा, रितेश जैन, मोहन सिंह कोली आदि मौजूद थे।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!