Press "Enter" to skip to content

पुलिस से बहसबाजी भाजपा सांसद की: देवेंद्र सिंह भोले ने नामांकन किया अकबरपुर सीट से; नॉमिनेशन शुरू 13 सीटों पर चोथे चरण के लिए /उत्तरप्रदेश

कानपुर

कानपुर नगर कलेक्ट्रेट पहुंचे भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले की पुलिस से बहसबाजी हो गई।

लोकसभा चुनाव की यूपी में 13 सीटों के लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अकबरपुर (कानपुर देहात) से तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले ने नामांकन किया। नामांकन करने कानपुर नगर कलेक्ट्रेट पहुंचे भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले की पुलिस से तीखी झड़प हो गई। कलेक्ट्रेट में नामांकन के लिए प्रत्याशी के साथ सिर्फ 4 लोग ही जा सकते हैं, जबकि भोले सिंह वकील को भी ले जाने के लिए जिद करने लगे।

काफी देर हुई बहस के बाद भोले सिंह 6 लोगों को अंदर ले गए। निर्वाचन से शिकायत के बाद कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को अंदर से बाहर किया गया। नामांकन के दौरान उनके साथ पूर्व मेयर जगतवीर सिंह द्रोण, पूर्व विधायक आरपी कुशवाहा, 2 वकील समेत 5 लोग नामांकन के वक्त रहे। इस दौरान भोले की एसीपी कोतवाली अर्चना सिंह से बहस हो गई। नामांकन से पहले देवेंद्र सिंह भोले ने परमट मंदिर में भगवान भोले का आशीर्वाद लिया।

देवेंद्र सिंह भोले की नामांकन से जुड़ी 3 तस्वीरें-

अकबरपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले ने कानपुर नगर कलेक्ट्रेट में नामांकन किया। वह दो बार से सांसद हैं।

अकबरपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले ने कानपुर नगर कलेक्ट्रेट में नामांकन किया। वह दो बार से सांसद हैं।

अकबरपुर से दो बार के सांसद और तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले ने नामांकन से पहले साधु-संतों का आशीर्वाद लिया।

अकबरपुर से दो बार के सांसद और तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले ने नामांकन से पहले साधु-संतों का आशीर्वाद लिया।

भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले ने नामांकन से पहले जनसभा भी की।

भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले ने नामांकन से पहले जनसभा भी की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from उत्तरप्रदेशMore posts in उत्तरप्रदेश »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: