Press "Enter" to skip to content

खेल को खेल भावना से खेलें – राज्य मंत्री सुरेश रांठखेड़ा / Pohari News

शिवपुरी। जिले की पोहरी विधानसभा में पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश रांठखेड़ा ने गुरूवार को बैराड़ तहसील के नयागांव में आयोजित जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस दौरान राज्यमंत्री सुरेश रांठखेड़ा ने टूर्नामेंट में फाइनल खेल रही दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और पिच पर गेंद खेलकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। राज्यमंत्री सुरेश रांठखेड़ा ने मंच से खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल की भावना से प्रतिभा को निखरने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि खेलों से व्यक्ति का सर्वागीण विकास होता है। शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद की गतिविधियों में भी बच्चों को प्रोत्साहित करना चाहिए।

गिरवानी को हरा धौरिया ने जीता फाइनल मुकाबला

नयागांव में आयोजित जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच धौरिया और गिरवानी के बीच खेला गया। धौरिया की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। जिसे धौरिया टीम के गेंदबाजों ने सही साबित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गिरवानी की टीम ने सभी 10 विकेट गंवाकर 121 रन का स्कोर खड़ा किया.

जीत के 122 रन के छोटे से लक्ष्य को धौरिया की टीम ने 15 ओवर में 4 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया. टूर्नामेंट की विजेता धोरिया टीम को आयोजन समिति की ओर से 51 हजार रुपये का नगद पुरस्कार और उपविजेता टीम गिरवानी को 21 हजार का नगद इनाम,शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया. फाइनल मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले खेंमू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया जबकि पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले आनंद धाकड़ को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!