Press "Enter" to skip to content

खाद अधिकारी नेहा बंसल पर हरजिन एक्ट का केस दर्ज / Pohari News

शिवपुरी। जिले की पोहरी तहसील में पदस्थ कनिष्ठ महिला खाद अधिकारी नेहा बंसल पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। नेहा बंसल के मुताबिक उन पर झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है जिस वजह से वह अपने पद से इस्तीफा तक दे सकती हैं। बता दें कि नेहा बंसल ने पोहरी थाने में बीते रोज एक आनंद धाकड़ पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया था। नेहा के मुताबिक आनंद उसे मंत्री का रिश्तेदार होने की धमकी दे रहा था। आनंद धाकड़ पर केस दर्ज होने के बाद उसी दिन नेहा बंसल पर हरिजन एक्ट का केस दर्ज करवा दिया गया। केस दर्ज होने पर नेहा बंसल ने इतनी आहत हुई कि वह अपने पद से त्यागपत्र तक दे सकती हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!