
शिवपुरी/ जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम रिजौदा में बुधवार की शाम एक विवाहिता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.गुरूवार को पोस्टमार्टम के बाद जब महिला के शव को ससुराल वाले रिजौदा गाँव लेकर जा रहे थे तभी मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए शव वाहन को पोहरी थाने के सामने खड़ा कर हंगामा खड़ा कर दिया. मृतक महिला के मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के लोगों पर तुरंत मामला दर्ज करने की मांग को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया.पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़ा दिया.पुलिस ने नाराज लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर उनके गुस्से को शांत किया. पुलिस ने बेटी के पिता की तहरीर पर मृत महिला के पति,ससुर सास और ननद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक रिजौदा गाँव में रचना पत्नी भंवर सिंह धाकड़ उम्र 26 साल ने अपने घर में बुधवार की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने महिला के शव को फांसी के फंदे से उतर कर पोस्टमार्टम के लिए पोहरी भेजा था. यहां रात होने के कारण गुरूवार की सुबह महिला के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया तभी महिला के मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने के सामने शव वाहन खड़ा कर हंगामा खड़ा कर दिया. पुलिस ने समझा-बुझाकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया और मृत महिला के पिता रमेश धाकड़ की रिपोर्ट पर मृतिका के पति भंवर सिंह धाकड़ ससुर गजराज धाकड़ सास राजकुमारी धाकड़ ननद वर्षा और रानी धाकड़ के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए दुषप्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया. महिला के शव को अंत्येष्टि के लिए रिजौदा भेज दिया.






Be First to Comment